उदरान्तरङ्गं सदारामभक्तं
समुद्दण्डवृत्तिं द्विषद्दण्डलोलम्।
अमोघानुभावं तमोघातदक्षं
तनूकृत्प्रतापं हनूमन्तमीडे॥
#जय_श्रीराम #जय_बजरंगबली 🚩
#JaiShriRam #JaiBajrangbali 🚩
शब्दों में धड़कन ले आओ
बातों में जीवन ले आओ
धरती पर आकाश न लाओ
जन तक जन गण मन ले आओ
बच्चे फिर गुड़ियों से खेलें
जाकर उनसे 'गन' ले आओ
थोड़ा कम विकास लाओ पर
बच्चों में बचपन ले आओ
जंग असलहों में लग जाए
ग़ज़लों में वो फ़न ले आओ
शहर बसाने वालों उसमें
अम्मा का आँगन ले आओ
मत ढूंढो ‘आनंद’ कहीं पर
केवल सच्चा मन ले आओ
- आनंद कुमार द्विवेदी