पतझड़ की पगलाई धूप।भोर भई जो आँखें मींचे,तकिए को सिरहाने खींचे,लोट गई इक बार पीठ परले लंबी जम्हाई धूपअनमन सी अलसाई धूप।पोंछ रात का बिखरा काजल,सूरज नीचे दबता आँचल,खींच अलग हो दबे पैर सेदेह-चुनर सरकाई धूप,यौवन ज्यों सुलगाई धूप।फुदक-फुदक खेले आँगन भर,खाने-खाने एक पाँव पर,पत्ती-पत्ती आँख मिचौलीबचपन सी बौराई धूप,खिल-खिल खिलती आई धूप।पतझड़ की पगलाई धूप।
- मानोशी चटर्जी 🍂🍃🍂🍃