Monday, July 8, 2013

वो मुस्कुरा दिए

नज़रे मिली उनसे, तो दिल जोर से धड़का!
वो मुस्कुरा दिए तो, बस मर ही गए थे हम !!!

Friday, July 5, 2013

चले थे साथ उसके सोचकर ये हम,

चले थे साथ उसके सोचकर ये हम,
चलेगा साथ मेरे हमसफ़र बनकर!
मगर हुआ कुछ ऐसा ना जाने क्या,
एक मोड़ पे वो मुड़ गया अजनबी बनकर!!!

Monday, June 10, 2013

☂ बरसात ☂

☂
बरसात के मौसम चलो झूम जाओ तुम,
जो बीत गया उसको भूल जाओ तुम,
आसुंओं को छिपाने का मौसम नहीं है ये,
आने वाले कल की खुशियों मनाओ तुम!!!!
☂

Tuesday, June 4, 2013

तेरी यादें !!!

तेरी यादें ही बस मेरे पास अब तो,
तुम भी होती तो क्या बात होती!

तेरे घर की गलियों के चक्कर लगाना,
मुझे देखकर तेरा मुस्कुराना,
अब भी है दिल में वो हलचल सी मेरे,
वो दिन लौट आते तो क्या बात होती!!!

तेरा रूठ के मुझसे वो लड़ना झगड़ना,
वो लोगो की नज़रो से छुप छुप के मिलना,
बहुत याद आती है वो सारी बातें,
तुम भी आ जाती तो क्या बात होती!!!

Ram Arya
@aryaraju

Friday, May 24, 2013

शेरो शायरी

करो फिर से कोई वादा कभी न फिर बिछड़ने का ! 
तुम्हें क्या फर्क पड़ता है चलो फिर से मुकर जाना !!!
-------------------------------------------------------------------

बेताब से रहते हैं तेरी याद में अक्सर,
शब् भर नहीं सोते तेरी याद में अक्सर!
बेदर्द जमाने का बहाना सा बना के,
हम टूट के रोते हैं तेरी याद में अक्सर!!!

--------------------------------------------------------------------

 

Sunday, March 3, 2013

आज फिर उदास है मन!

आज फिर उदास है मन!
खुद को किसी अजनबी सा महसूस कर रहा हूँ,
अक्सर ऐसा होता है, भीड़ में!
किसी की तलाश में हो जैसे ये मन,
बहुत सोचा तो, समझ में आया,
खुद ही को ढुंढ रहा है मेरा मन !!!


Ram Arya
@aryaraju